-
रिलायंस जियो का कमर्शियल लॉन्च होने में अभी वक्त लगेगा, इसलिए यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी कि इसका नेटवर्क कितना दमदार होगा। बल्कि इसके प्राइस के बारे में भी अभी सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। हालांकि अभी सिर्फ आप इसके हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं, वो भी बिना एक पैसा दिए।
-
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर। (Reuters)
-
1. सबसे आसान तरीका है कि अगर आपको कोई जानने वाला रिलायंस में काम करता हो। कंपनी ने अपने कर्माचरियों को यह सुविधा दी है कि वह अपने जानने वालों को सिम के लिए रेफर कर सकते हैं। रिलायंस का एक कर्मचारी अधिकतम 10 लोगों को इंवाइट कर सकता है। कई रिलायंस कर्माचारियों को तो लोग फेसबुक पर सिर्फ इसलिए ऐड करना चाहते हैं ताकि वह सिम ले पाएं। आप भी ट्राई कर लीजिए-
-
2. रिलायंस के Lyf रेंज स्मार्टफोन को हालांकि मार्केट से कोई खास रेस्पोंस नहीं मिला है, मगर रिलायंस जियो सिम पाने का यह भी एक आसान तरीका है। इसके लिए रिलायंस डिजिटल स्टोर जाइए और लाइफ फोन खरीदिए, जिसके साथ जियो सिम फ्री मिल जाएगा। इन स्मार्टफोन की शुरुआत 3000 रुपए से होती है। जिसके साथ आपको 3 महीने तक की अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा सुविधा मिलती है।
-
3. अगर आपके या आपको किसी भी दोस्त के पास सैमसंग का हाईएंड स्मार्टफोन है तब भी आप सिम पा सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में MyJio app डाउनलोड करनी होगी, और गेट जियो सिम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक बार कोड दिखेगा, जो आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर पर दिखाना होगा, और सिम मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको पास Samsung Galaxy A5 2015, Galaxy A7 2015, Galaxy A8, Galaxy Note 4, Galaxy Note 5, Galaxy Note 5 Duos, Galaxy Note Edge, Galaxy S6, Galaxy S6 Edge, Galaxy S6 Edge Plus, Galaxy S7, और Galaxy S7 Edge में से कोई एक फोन होना चाहिए।
