-
भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री अब काफी बड़ी और ग्लोबल हो चुकी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब इन फिल्मों में सिर्फ यूप- बिहार के भोजपुरी भाषी कलाकार ही काम नहीं करते, बल्कि देश भर के एक्टर इसमें अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में एक ताजा नाम जुड़ा है शिल्पा पोखरैल का। शिल्पा नेपाली फिल्म औऱ ग्लैमर इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। (Photos: Shilpa Pokhrail Instagram)
-
नेपाली एक्ट्रेस शिल्पा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। उनकी पहली फिल्म रिलीज को तैयार है।
-
शिल्पा ने जय शंभो नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया है। लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज अटकी हुई है।
-
शिल्पा पोखरैल ने नेपाल में 200 से ज्यादा म्यूजिक अल्बम में काम किया है। वह मॉडलिंग भी करती हैं।
-
हाल ही में उनकी नेपाली फिल्म लज्जा रिलीज हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
-
नेपाल में अपने जलवे बिखेरने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख कर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि यहां भी वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगी।