-
Shree Krishna: रामानंद सागर के सुपरहिट सीरियल श्री कृष्णा का एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारण हो रहा है। पहली बार 1993 में प्रदर्शित इस सीरियल ने अपार सफलता पाई थी। इस सीरियल में भगवान कृष्ण के अलग-अलग अवस्थाओं का किरदार छह कलाकारों ने निभाए थे। जहां बाल कृष्ण के रूप में स्वप्निल जोशी खूब लोकप्रिय हुए तो वहीं वयस्क श्री कृष्ण का किरदार निभा सर्वदमन डी बनर्जी 'अमर' हो गए। श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाला एक और एक्टर आज मनोरंजन जगत की दुनिया में छाया हुआ है। इस एक्टर का नाम है अशोक कुमार बालकृष्णन।
-
अशोक ने श्री कृष्ण में कन्हैया के बचपन के कुछ अवस्थाओं का रोल प्ले किया था। इसमें कालिया नाग प्रसंग और गोवर्धन पर्वत वाला प्रसंग शामिल है।
-
कृष्ण का वह स्वरूप जिसने यमुना में कालिया नाग के घमंड को चूर-चूर किया था वह किरदार अशोक कुमार बालकृष्णन ने ही निभाया था।
-
अशोक कुमार ने कृष्णा के रोल में कालिया नाग के फन पर चढ़कर भरत नाट्यम किया था। इस किरदार के लिए अशोक ने भरत नाट्यम की प्रोफेशनल ट्रेनिग ली थी।
-
अशोक कुमार को कृष्ण के इस किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। यह कृष्णा के रोल में अशोक कुमार की ऐक्टिंग ही थी कि उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

अशोक आज साउथ सुपरस्टार हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वह बेहद लोकप्रिय नाम बन चुके हैं। 
अशोक ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अशोक को उनके एक्शन और डांस के लिए खूब पसंद किया जाता है। -
अशोक 4 साल की उम्र से ही ट्रेंड भरत नाट्यम डांसर हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा और टेरेंस लुइस के साथ काफी डांस प्रोजेक्स किए हैं।
-
All Photos: Instagram@ashok_actoronline