-

आपने हमारे देश के नेताओं को सिर्फ राजनीति करते हुए ही देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से कई राजनेताओं के अलग शौक-शौक होते हैं। किसी नेता को फोटोग्राफी का शौक है तो किसी को कविता लिखने का। आइए जानते हैं हमारे देश के बड़े-बड़े दिग्गजों को नेतागिरी के अलावा क्या क्या शौक है।
-
ममता बनर्जी- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होने के साथ उन्हें कविताओं और पेंटिंग का भी शौक है। उनकी कई पेंटिंग्स को एग्जीबिशन में दिखाया गया है और उनकी एक पेंटिंग को 2012 में न्यूयॉर्क में नीलाम भी किया गया था। साथ ही उनकी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया गया है।
-
उद्धव ठाकरे- शिवसेना प्रमुख और दिग्गज नेताओं में से एक उद्धव ठाकरे को फोटोग्राफी का शौक है। उन्होंने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के साथ साथ महाराष्ट्र की इमारतों और कलाकारों की तस्वीरें ली है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें एग्जीबिशन में भी भेजी है।
-
नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विश्व कविता दिवस पर खुद की लिखी हुई कविताएं शेयर की थी, जिसमें उनकी किताब साक्षीभाव भी शामिल है। साथ ही वो कई बार हाथ में कैमरा लेकर फोटोग्राफी करते हुए नजर आ जाते हैं।
-
वेंकैया नायडू एवं उनके परिजनों पर लगाए गए कथित अनियमितताओं के आरोपों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।
-
योगी आदित्यनाथ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दिन की शुरुआत गायों को चारा खिलाने से होती है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वो अपने निवास स्थान पर कई गायें रखते हैं।
-
किरेन रिजिजू- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू एक्सरसाइज करने के शौकीन हैं। उनकी कई बार कसरत करते हुए तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
-
राज ठाकरे- आपने राज ठाकरे को नेता के रुप में ही देखा होगा, लेकिन वो कार्टूनिस्ट भी है और वो पहले मजाक बनाने के लिए कार्टून बनाते थे। दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार के बाद उन्होंने एक कार्टून बनाया था, जो चर्चा का विषय बना था, जिसमें अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी- अमित शाह के टॉवर को प्लेन से उड़ा रहे थे।