-

आप अपने पसंदीदा खिलाड़ी के रिकॉर्ड्स के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं ये खिलाड़ी कितने पढ़े लिखे हैं। बता दें कि कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है, जबकि कुछ ने इंजीनियरिंग करने के बाद भी खेलने का फैसला किया। आइए जानते हैं भारत के क्रिकेटर्स किता पढ़े- लिखे हैं।
-
युवराज सिंह- रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह ने डीएवी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है।
-
जहीर खान- जहीर खान ने इंजीनियरिंग करने की सोची थी, लेकिन उन्होंने बीच में ही इंजीनियरिंग छोड़ दी थी।
-
शिखर धवन- भारतीय क्रिकेट के गब्बर ने भी 12वीं तक पढ़ाई की है।
-
सचिन तेंदुलकर- इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उन्होंने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
-
महेंद्र सिंह धोनी- क्रिकेट इतिहास में कई जगह अपना नाम दर्ज करवा चुके महेंद्र सिंह धोनी ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है।
-
गौतम गंभीर- गंभीर ने हिंदू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है।
-
विराट कोहली- कोहली ने नई दिल्ली में 12वीं तक पढ़ाई की है।