-
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ सेलिब्रीटीज अपनी नीजि जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको म्यूजिम इंडस्ट्री के बेताज बादशाहों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की है। डालें एक नज़र इन आवाज के जादुगरों की नीजि जिंदगी पर।

किशोर कुमार- किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी साल 1950 में सत्यजीत रे की भतीजी रूमा गुहा ठाकुरता के साथ रचाई थी। इनकी शादी महज 8 साल ही चल सकी। साल 1958 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके ठीक 2 साल बाद किशोर दा ने मधुबाला से शादी की। इसके बाद साल 1969 में मधुबाला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। किशोर कुमार ने साल 1976 में तीसरी शादी योगिता बाली से की। हालांकी ये शादी भी नहीं चल सकी और दो साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद किशोर दा ने 1980 में लीना चंदावरकर से चौथी शादी रचाई। (Image: Indian Express Archieve) 
हिमेश रेशमिया- हिमेश रेशमिया ने भी दो शादी की है। हिमेश ने साल 1995 में कोमल नाम की एक महिला से शादी की थी। हालांकी इनकी शादी 22 साल ही चल सकी। साल 2016 में हिमेश ने कोमल से तलाक ले लिया और अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली। (Image: Sonia Kapoor Instagram) 
अदनान सामी- साल 1993 में अदनान सामी ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी। हालांकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। शादी के 3 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2001 में अदनान ने सबा गलादरी से दूसरी शादी रचाई। वहीं साल 2008 में अदनान की दूसरी पत्नी ने उनसे मुंबई में दोबारा शादी की, लेकिन 1 साल बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। 29 जनवरी 2010 को अदनान ने रोया सामी खान से तीसी शादी रचाई। (Image: Adnan Sami Instagram) 
सुनिधि चौहान- सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी। साल 2002 में उन्होंने निर्देशक बॉबी खान से शादी रचाई थी। वहीं सुनिधि के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन परिवार को दरकिनार करते हुए उन्होंने शादी की थी। उन दोनों का रिश्ता महज एक साल ही चल सका और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने साल 2012 में हितेश सोनिक से दूसरी शादी रचाई। (Image: Sinidhi Chauhan Instagram) 
अरिजीत सिंह- अरिजीत सिंह के बारे में ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने दो शादियां की है। बता दें कि उन्होंने पहली शादी एक रियलिटी शो की को-कंटेस्टेंट के साथ की थी। उनकी ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।इसके बाद अरिजीत ने साल 2014 में अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की। (Image: Arijit Singh Instagram)