-
Kirron Kher BJP: नेत्री से अभिनेत्री बनीं किरण खेर पिछले कुछ समय से एक तरह के ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उनके पति अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद भी हैं। आइए जानें किरण खेर से जुड़ी कुछ बातें:
-
किरण खेर ने 1983 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने रई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। सरदारी बेगम के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-akshay-kumar-actress-archana-puran-singh-denied-to-kiss-anupam-kher-later-doing-liplock-with-sunny-deol/1531421/">जब अर्चना पूरन सिंह ने अनुपम खेर को किस से कर दिया था मना, सनी देओल संग किया लिपलॉक</a> )
-
किरण खेर की पहली शादी जाने-माने उद्योगपति गौतम बेरी से हुई थी। गौतम और किरण खेर के एक बेटे हैं। बेटे का नाम सिकंदर खेर है और वह भी अपनी मां की तरह एक्टर हैं।
-
शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए किरण खेर अभिनेता अनुपम खेर पर दिल हार बैठी थीं। अनुपम भी तब मैरिड थे। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/amitabh-bachchan-friend-mulayam-singh-yadav-akhilesh-yadav-dimple-yadav-to-hema-malini-dharmendra-these-politicians-did-love-intercaste-love-marriages-amid-family-objection/1721759/">किसी को तलाकशुदा तो किसी को जाति-धर्म से बाहर हुआ प्यार, इन 5 नेताओं को शादी के लिए करना पड़ा था संघर्ष</a> )
-
दोनों ने शादी का मन बनाया। किरण खेर ने पति गौतम बेरी और अनुपम ने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला किया। तलाक के बाद अनुपम और किरण खेर ने शादी रचा ली।
-
अनुपम खेर और किरण खेर ने शादी के बाद संतान पैदा नहीं करने का तय किया है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/amitabh-bachchan-friend-mulayam-singh-yadav-akhilesh-yadav-dimple-yadav-to-hema-malini-dharmendra-these-politicians-did-love-intercaste-love-marriages-amid-family-objection/1721759/">जावेद अख्तर – शबाना आजमी से किरण – अनुपम खेर तक, अपनी संतान को जन्म नहीं दे पाए ये कपल</a> )
-
फिलहाल सिकंदर खेर किरण खेर और अनुपम खेर के साथ ही रहते हैं। सौतेले पिता अनुपम खेर से सिकंदर कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
-
किरण खेर पहली बार साल 2014 में सांसद बनीं। 2019 में भी वह चंडीगढ़ से चुनकर लोकसभा पहुंची हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/5-celeb-stepfathers-who-share-a-beautiful-and-cordial-relationship-with-their-stepchildren/1422015/">अनिल कुंबले से अनुपम खेर तक, अपने सौतेले बच्चों से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं ये सेलेब्स</a> )
-
Photos: Social media
