प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अनोखे लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही हैं। लोग देसी गर्ल की तस्वीरों शेयर कर उनके फैशन सेंस का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन मेट गाला में उनके अलावा दूसरी भी तमाम एक्ट्रेसज अजीबो-गरीब अंदाज में नजर आईं। इस फैशन शो में हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर केटी पेरी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। वह इस शानदार इवेंट में बर्गर के अवतार में नजर आईं। उन्होंने यहां की रेड कार्पेट पर बर्गर के अटायर पहन अपनी अदाएं बिखेरी। हमेशा अपने फैशनेबल अंदाज के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली केटी पेरी ने इस बार भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जैसे ही वह रेड कारपेट पर आईं तो सभी मेहमान उन्हें देखते ही रह गए। पहले उन्होंने ब्रोकली जैसे अटायर की ड्रेस पहनी और उसके उपर बर्गरनुमा अटायर को चुना। केटी का यह अंदाज बाकई हर किसी से जुदा नजर आया। (All Pics- Twitter) इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड और लेमन कलर के बेली शूज पहने। यह कॉम्बिनेशन कमाल का था। -
मेट गाला में केटी ने जो बेली शूज पहने थे उन्होंने उनकी तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की।
-
केटी पेरी अपने इस अंदाज में काफी क्यूट दिख रही हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फैशन को वियर्ड बताया जा रहा है। प्रियंका की तरह उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है। -
केटी पेरी के लिए इंटरनेट यूजर्स फनी मीम्स बना रहे हैं। लेकिन उनका अंदाज-ए-बयां काफी कूल था।
