-
प्रिंस विलियम्स की दूसरी संतान का इंतजार अंतत: खत्म हो गया और उनकी पत्नी डचेस ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने एक बच्ची को जन्म दिया। (फोटो: एपी)
-
केनसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8:34 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 7:34 बजे) सुरक्षित तरीके से बच्ची का जन्म हुआ। (फोटो: एपी)
-
ड्यूक ऑफ कैंब्रिज, प्रिंस विलियम्स अपनी बेटी के जन्म के समय मौजूद थे। बच्ची का वजन 8 पाउंड 3 औंस (3.7 किलोग्राम) है। (फोटो: एपी)
-
पैलेस के अनुसार मां-बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। (फोटो: एपी)
-
डचेस ऑफ कैंब्रिज मिडलटन को आज प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद लंदन के सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग में भर्ती कराया गया था जहां उनके पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म जुलाई, 2013 में हुआ था। (फोटो: एपी)
-
केनिसिंगटन पैलेस ने घोषणा की थी कि डचेस को उनके पति के साथ अस्पताल ले जाया गया है और बाद में बताया गया कि प्रसव पीड़ा सामान्य तौर पर शुरू हो गयी है। (फोटो: एपी)
-
केट की देखरेख स्त्रीरोग विशेषज्ञ गाई थोर्पे-बीस्टन कर रहे हैं। उनके साथ महारानी के सर्जन एलन फार्थिंग भी प्रसव कक्ष में थे। (फोटो: एपी)
-
राजमहल की नयी राजकुमारी के जन्म का एलान जल्द ही बकिंघम पैलेस के बाहर कागज पर घोषणा करके परंपरागत तरीके से किया जाएगा। (फोटो: एपी)
