-
20 वर्षीय आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन सकती हैं। आयशा कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2011 में 16 साल की उम्र में ही स्टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था। ऐसा करने वाली वे सबसे कम उम्र की महिला हैं।
-
आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से ट्रेनिंग ली। वहीं से उन्हें पायलट का लाइसेंस मिला। ट्रेनिंग के दौरान वह सप्ताह में स्कूल जाती थी जबकि वीकेंड पर विमान उड़ाने का अभ्यास करती थी।
-
वर्तमान में आयशा सिंगल इंजन का सेसना 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाती हैं। वे 120 घंटे की उड़ान पूरी कर चुकी हैं। 200 घंटे होने के बाद उन्हें कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल जाएगा।
-
वे सुनीता विलियम्स को अपना आदर्श मानती हैं। बाद में सुनीता विलियम्स जब भारत आई थीं तब आयशा उनसे मिली भी थीं। अपनी सफलता के लिए वह माता-पिता को श्रेय देती हैं। वह कहती हैं कि बचपन में वह विमानों को उड़ते हुए देखा करती थीं। इसके बाद से ही उनमें पायलट बनने की चाहत जगी।
-
आयशा कई मैगजींस के लिए फोटो शूट भी करा चुकी हैं। साथ ही वह सैनेटरी नैपकिन का भी एड कर चुकी हैं।
