जम्मू कश्मीर में गुरुवार को भारतीय सेना के जवान औरंगजेब और वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई। ऐन ईद से पहले इन वारदात की वजह से घाटी में गम का माहौल है। बुखारी को शुक्रवार को सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके जनाजे में भारी भीड़ जमा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज, स्थानीय पत्रकार आदि भी पहुंचे। (Photo- ANI) बुखारी को उनके पैतृक गांव खीरी में दफनाया गया। (Photo-ANI) -
बुखारी की कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कश्मीर के अंग्रेजी समाचार पत्र राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक थे। (Photo-Facebook)
वहीं दूसरी ओर कश्मीर के शौपियां जिले में आतंकवादियों ने इंडियन आर्मी के जवान का पहले अपहरण किया और फिर हत्या कर दी। जवान की पहचान 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब के के तौर पर हुई। (photo-ashraf_wani Twitter) -
आतंकवादियों ने राजौरी जिले की ओर जाते हुए औरंगजेब के वाहन को कालामपोरा क्षेत्र में रोककर अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी। जवान औरंगजेब कश्मीर के पुंछ जिले का रहने वाला था। (photo-ashraf_wani Twitter)
-
औरंगजब के अपहरण की खबर नई दिल्ली आर्मी हेडक्वाटर तक पहुंची थी और आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने की कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि तब उनकी हत्या कर दी गई। उनका मृत शरीर पुलवामा में मिला। (Photo-Aditya Raj kaul twitter)
-
44 राष्ट्रीय राइफल्स का यह जवान छुट्टी पर जा रहा था। (Photo- यह उस जवान की आखिरी तस्वीर है। (Photo- @JagratiShukla29)
