-
करवा चौथ का व्रत हिंदू महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर यानी आने वाले रिवार को मनाया जाएगा। (Photo Source: Express Archive)
-
ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ के दिन कुछ खास चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर कौन सी चीजें खरीदना लाभकारी और शुभ माना जाता है। (Photo Source: Express Archive)
-
लाल रंग की साड़ी व सुहाग के वस्त्र
लाल रंग को करवा चौथ के दिन बेहद शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन लाल साड़ी या सुहाग से जुड़े वस्त्र खरीदती हैं। आपको बता दें, हिंदी धर्म में लाल रंग को शादीशुदा महिलाओं के लिए सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
सोने और चांदी
करवा चौथ के दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। (Photo Source: Pexels) -
सोलह श्रृंगार का सामान
सोलह श्रृंगार सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ पर विशेष महत्व रखता है। इस व्रत के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां, पायल, मेहंदी, अंगूठी, काजल, और बिछिया शामिल होते हैं। इस दिन इन सभी चीजों को खरीदाना भी शुभ माना जाता है। (Photo Source: PTI) -
पूजा सामग्री
करवा चौथ की पूजा के दिन करवा, दीया, कपूर, रोली, चावल, चंदन, मिठाई, और फूल जैसी पूजा सामग्रियों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस व्रत के लिए ये सभी चीजें बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। (Photo Source: PTI) -
छलनी
करवा चौथ की पूजा में छलनी का विशेष महत्व होता है। जब चांद निकलता है, तो महिलाएं छलनी के माध्यम से चांद और अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसलिए, करवा चौथ के दिन नई छलनी खरीदना भी शुभ माना जाता है। (Photo Source: PTI)