-

KEA PGCET Results 2016: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (केईए) शुक्रवार (15 जुलाई) को कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे घोषित कर सकती है। अथॉरिटी ने यह एग्जाम 2, 3 जुलाई 2016 को करवाया था। इस एग्जाम के जरिए एमबीए, एमई/एमटेक जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है। इस एग्जाम के लिए भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्साल लिया। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे।
-
KEA PGCET Results 2016: पहले अथॉरिटी Karnataka PGCET 2016 के नतीजे 12 जुलाई को घोषित करने वाली थी, लेकिन उस दिन रिजल्ट जारी नहीं किए गए। अब उम्मीदवारों को इंतजार खत्म हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को अथॉरिटी नतीजे घोषित कर सकती है। केईए ने PGCET 2016 के लिए आवेदन मांगे थे। करीब 5,492 उम्मीदवारों ने एमसीए और 20,325 उम्मीदवारों ने एमबीए के लिए एग्जाम दिया था।
-
KEA PGCET Results 2016: उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.kea.kar.nic.in पर जाना होगा। वहां दिए गए रिजल्ट सेक्शन में जाकर PGCET Results 2016 लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। वहां आपको अपने रोल नंबर डालने होंगे। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। अपने रिजल्ट को सेव करके प्रिंट निकाल लें।
-
KEA PGCET Results 2016: कर्नाटक सरकार ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की स्थापना साल 1994 में की थी। इसे एंट्रेंस एग्जाम आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। अथॉरिटी राज्य के कॉलेजों में प्रोफेशनल्स कोर्सेज में एडमिशन के एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करवाती है।
-
KEA PGCET Results 2016: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी हर साल PGCET एग्जाम करवाती है। एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसके जरिए प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।