-
मुंबई की पारिवारिक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से सोमवार को आखिरकार तलाक हो ही गया। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर करिश्मा ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया। अदालत ने उनकी शर्तों को मंजूर कर लिया और उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया।
-
आर्थिक मामलों और बच्चों के पालन पोषण के अधिकार के मुद्दे पर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। ये मामले उनकी आपसी सहमति के मुद्दों में शामिल थे।
दोनों 2003 में शादी के बंधन में बंधा था, करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। -
लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2010 में करिश्मा संजय का घर छोड़ मुंबई आ गईं। शुरू में इस जोड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, जिसने उन्हें आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी।
-
2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक का मामला दायर किया।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा ने संजय कपूर और खुद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करिश्मा के मुताबिक संजय हमेशा उनसे बदसलूकी और मारपीट करते थे। चोट के निशान छिपाने के लिए वह मेकअप का सहारा लेती थीं।
करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। -
करिश्मा के मुताबिक संजय हमेशा उनसे बदसलूकी और मारपीट करते थे। चोट के निशान छिपाने के लिए वह मेकअप का सहारा लेती थीं।
-
करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं।
-
करिश्मा का कहना है कि जब उनके 4 महीने बेटे की तबियत खराब थी, जिस वजह से वह अपने हसबैंड के साथ इंग्लैंड की ट्रिप पर नहीं जा सकी थीं। संजय इस वजस से उनसे बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले चले गए। बाद में करिश्मा कपूर इंग्लैंड पहुंची लेकिन संजय रात-रात भर गायब रहते थे।
-
वहीं करिश्मा ने यह भी बताया था कि उनके पति संजय को बेटे की तबियत से कुछ लेना-देना नहीं था। वो गोल्फ में मशगूल रहते थे। यही नहीं हनीमून के दौरान करिश्मा ने संजय और उनके भाई को यह चर्चा करते हुए सुना था कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इसे सुन करिश्मा और भी हैरान रह गईं।
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार संजय कपूर ने करिश्मा से अपनी मां की दी गई ड्रेस को पहनने के लिए कहा था। करिश्मा उस समय प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं बैठ रही थी। संजय तब बेहद नाराज हो गए और उन्होनें अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ लगाने को कहा। बता दें कि संजय के बारे में यह भी खुलासे हुए कि वे अपने दिल्ली स्थित घर में दूसरी महिला के साथ रह रहे थे। लिहाजा ऐसे में इन दोनों की शादी
