-

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जिंदगी भी आम लोगों से बहुत ज्यादा अलग नहीं होती। उन्हें भी अपने निजी जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिनका उनके पति से तलाक हो गया। बावजूद इसके उन्होंने अपने बच्चों की जिम्मेदारी उठाई। सिंगल मदर बनकर इन अभिनेत्रियों ने बच्चों के लिए पिता का फर्ज भी निभाया। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में:
-
सैफ अली खान और अमृता सिंह साल 2004 में अलग हो गए थे। तलाक के बाद सैफ ने तो करीना से शादी कर ली लेकिन अमृता सिंह सिंगल ही रहीं। अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की।
-
-
टीवी सीरियल महाभारत समेत कई फिल्मों में काम कर चुकीं रूपा गांगुली ने 1992 में ध्रुवो मुखर्जी से शादी रचाई थी। दोनों 14 साल साथ रहे फिर 2006 में तलाक लेकर अलग हो गए। इस शादी से रूपा गांगुली को एक बेटे हैं। ध्रुवो गांगुली से तलाक के बाद रूपा गांगुली ने अकेले ही बेटे की परवरिश की।
-
सारिका ने 1988 में कमल हासन से शादी रचाई थी। सारिका ने शादी से पहले बेटी बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। बाद में उ्होंने अक्षरा को जन्म दिया। साल 2004 में कमल औऱ सारिका का तलाक हो गया। तलाक के बाद सारिका ने दूसरी शादी नहीं की औऱ अकेले दोनों बेटियों को पाला।
-
शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति साल 2007 में पति शेखर कपूर से अलग हो गईं। तलाक के बाद सुचित्रा ने भी अपनी बेटी कावेरी की परवरिश अकेले की।
-
उर्वशी ढोलकिया का शादी के डेढ़ साल बाद ही पति से तलाक हो गया। तलाक के बाद उर्वशी ने अपने जुड़वा बेटों को खुद अपने दम पर पाला।