-
Karishma Kapoor Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। ये शादी 2003 से 2016 तक ही चल सकी। दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाए थे कि वह प्रेग्नेंसी में भी उनके साथ मारपीट करता था।
-
तलाक के बाद करिश्मा कपूर के पूर्व पति ने उनपर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की थी। अपनी बेटी के पति रह चुके शख्स से ऐसी बातें सुन रणधीर कपूर को खूब गुस्सा आया और उन्होंने अपनी भड़ास भी निकाली।
-
करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने मीडिया में अपने पूर्व दामाद को थर्ड क्लास मैन कहा था। रणधीर ने कहा था कि उन्हें संजय कभी पसंद नहीं था। वे नहीं चाहते थे कि संजय जैसे इंसान से उनकी बेटी शादी करे।
-
रणधीर कपूर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा था कि उनका पूर्व दामाद कितना बड़ा अय्याश है ये बात पूरी दिल्ली जानती है। करिश्मा अब निश्चित रूप से आजादी महसूस कर रही होंगी।
-
-
-
Photos: Social Media
