-
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं या रही हैं, जो आपस में सगी बहनें हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कैसी रही है इन बहनों की निजी जिंदगी:
-
करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों बहनें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रही हैं। करीना ने सैफ अली खान से शादी कर घर बसाया तो वहीं करीना का उनके बिजनेसमैन पति संजय कपूर से तलाक हो चुका है।
-
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी रचाई है। शमिता शेट्टी शिल्पा की सगी छोटी बहन हैं। शमिता शेट्टी अभी तक अनमैरिड हैं।
-
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा बहनें हैं। छोटी बहन अमृता ने साल 2009 में शकील लड़क संग ब्याह रचाया और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं।
-
तब्बू और फरहा नाज सगी बहनें हैं। फराह ने दो शादी रचाई। पहली शादी विंदु दारा सिंह से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। दूसरी शादी फराह ने सुमित सहगल से की है। वहीं तब्बू ने आजीवन खुद को शादीशुदा जिंदगी से दूर ही रखा।
-
शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर भी सगी सिस्टर्स हैं। दोनों खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं। शिल्पा ने साल 2000 में अपरेश रंजीत से शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। छोटी बहन नम्रता ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी रचाई है।