-
करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। करीना ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उनके दोस्तों ने उनके लिए स्पेशल पार्टी रखी। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना को एक्टिंग का हुनर तो विरासत में मिला है। बॉलीवुड में जीरो फिगर का ट्रेंड लाने वाली करीना कपूर की लव लाइफ के बारे में को आप सभी जानते ही हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे फैंस अंजान हैं। यहां हम आपको बेबो के उन लव सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, करीना का अफेयर सैफ और शाहिद से पहले भी दो स्टार के साथ बताया जाता है। (all Photos- Instagram/ Youtube Video ScreenShot)
-
सैफ से पहले करीना की लाइफ में शाहिद कपूर थे। यह बात तो आम है। करीना और शाहिद ने पहली बार फिदा में 2004 में काम किया था, तभी से दोनों एक दूसरे करीब आ चुके थे।
-
इसके बाद 2006 में 36 चायना टाउन और 2007 में दोनों जब वी मेट में नजर आए। करीना की शाहिद के प्रति ऐसी दीवानगी थी कि उन्होंने उनकी लाइफ में आने के बाद नॉनवेज छोड़ वेजिटेरियन बनने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में करीना शाहिद को छोड़ कहीं और बिजी हो गईं।
बात 2008 की है जब लद्दाख में जब करीना ने टशन के सेट पर सैफ को देखा तो वह उनकी ओर अट्रैक्ट होने लगीं। हालांकि करीना से ज्यादा सैफ उनकी ओर पहले ही अट्रैक्ट हो चुके थे। दोनों लेह में कई बार रेस्टोरेंट में भी साथ देखे गए। शाहिद को जब इस बात का चला कि टशन के सेट पर सैफ और करीना एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंट कर रहे हैं तब उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन ऐसा भी बताया जाता है कि शाहिद से पहले करीना बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन के साथ भी काफी करीब दिखीं। 2001 में कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों ने 2001 में ही यादें फिल्म में भी काम किया। इसके बाद दोनों मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, जैसी फिल्मों में भी साथ दिखाई दिए। दोनों की केमिस्ट्री को देखकर काफी समय तक ये गॉसिप चलता रहा कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि इस समय ऋतिक रोशन पहले से ही अपनी पत्नी सुजैन के साथ रह रहे थे। -
करीना की लाइफ की सबसे दिलचस्प सीक्रेट है तो वह सैफ के अलावा भी उनका एक खान के साथ रिश्ता रहा। यहां हम सलमान, शाहरुख के बारे में नहीं बल्कि फरदीन खान के बारे में बात कर रहे हैं। करीना की फरदीन के साथ सीक्रेट अफेयर था।
-
2003 में खुशी फिल्म की शूटिंग के काफी करीब दिखे। इसके बाद दोनों ने देव और फिदा जैसी फिल्म में भी साथ काम किया। इसी दरमियान दोनों एक कर्मशियल ऐड में भी साथ दिखे। लेकिन दोनों ही इस रिश्ते को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थे और बाद में फिदा में शाहिद से करीना की मुलाकात हुई तो उन्होंने फरदीन से दूरियां बढ़ा लीं। हालांकि दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं।