-
करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनय तो करीना को विरासत में मिला है। उनके माता-पिता से लेकर दादा भी इस क्षेत्र में शुमार रहे। बॉलीवुड में खान के बाद कपूर खान-दान के स्टार्स का ही नाम आता है, जिसमे में एक सुपरस्टार हैं बेबो। बेबो के बारे में वैसे आप बहुत कुछ जानते हैं लेकिन यहां आपको उनकी और सैफ की लव लाइफ से जुड़े किस्से सुनाते हैं। जानिए आखिर वो कौन सी बात थी जिस वजह से करीना, सैफ को दिल दे बैंठी। देखिए तस्वीरें।
-
सैफ से संपर्क में आने से पहले करीना कपूर अपने को-स्टार शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। लेकिन जब उन्होंने टशन मूवी की शूटिंग के दौरान सैफ को देखा तो वे शाहिद से ब्रेक लेने लगीं।
-
तब तक सैफ अली खान ने भी नहीं सोचा था कि करीना जैसी सुपरस्टार कभी उनसे इंप्रेस हो जाएगी।
लेकिन करीना को सैफ का सादगी भरा अंदाज और महिलाओं के प्रति उनका सम्मान काफी इंप्रेसिव लगा। ये बात करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान भी बयां की थी। -
करीना को सैफ की ये चीज भी पसंद आई थी कि वे उनसे अगर शादी करती हैं तो उनके करिअर पर किसी तरह का ब्रेक नहीं लगेगा। क्योंकि करीना एक सुपरस्टार हैं।
-
यही शर्त करीना ने शादी से पहले भी सैफ से रखी थी कि वे शादी के बाद भी फिल्में करेंगी, जिसे सैफ ने आसानी से मान लिया।
-
दोनों ने टशन के बाद कुर्बान में काम किया, जिसमें दोनों काफी इंटीमेट नजर आए। लिहाजा यहीं से दोनों के बीच रोमांस बढ़ा।
-
इसके बाद करीना को सोशल मीडिया पर सैफीना के नाम से पहचाना जाने लगा।
-
दोनों का एक बेबी है तैमूर अली खान। करीना अपनी लाइफ में खुश हैं और वे तैमूर का पूरी तरह से ध्यान रखती हैं।
2003 में करीना का नाम फरदीन खान के साथ भी जोड़ा गया। दोनों ने एक साथ खुशी फिल्म में काम किया था। इसके बाद दोनों ने देव और फिदा जैसी फिल्म में भी साथ काम किया। इस दौरान ये कई कर्मशियल ऐड में भी साथ नजर आए। लेकिन बाद में वे एक दूसरे सिर्फ नॉर्मली ही डेट करते थे। -
इसी दौरान शाहिद भी उनके साथ क्लोज हुए।
-
बताया जाता है कि करीना ने ही शाहिद को प्रपोज किया था, लेकिन वे माने नहीं थे। 2006 में दोनों की जब वी मैट आई। इस फिल्म के सैट पर दोनों के बीच मनमुटाव होने लगे और वे सैफ की ओर अट्रैक्ट होने लगी।
-
ब्रेकअप के बाद करीना 2016 में शाहिद के साथ उड़ता पंजाब में नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म में दोनों के बीच किसी तरह का रोमांटिक सीन नहीं था। करीना दिलजीत संग रोमांटिक नजर आईं।