-
एक्टर्स की दुनिया जितनी बाहर से चमकदार लगती है उतनी हर किसी की होती नहीं है। किसके जीवन में क्या दिक्कत चल रही है ये अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल होता है। बात छोटे पर्दे की करें तो कई एक्टर्स ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी झेल चुके हैं।
-
फेमस टीवी एक्टर करणवीर वोहरा ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया है कि उनके ऊपर बहुत सारा कर्ज है। साल 2015 से ही वह इस कर्जे को उतारने में लगे हैं। करणवीर ने बताया कि कर्ज के कारण वह अपने परिवार पर ठीक से ध्यान भी नहीं दे पा रहे हैं।
-
अरहान खान ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में खुद कबूल किया था कि उनपर करोड़ों का कर्ज है। अरहान ने बताया था कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण ही वह लॉकडाउन में मुंबई से अपने होमटाउन शिफ्ट हो गए थे।
-
टीवी एक्टर मनप्रीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के सामने घुटने टेक दिये थे। वह पैसों को लेकर इतना परेशान हुए कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
-
आशीष रॉय ने भी अपने अंतिम समय में बहुत तंगी देखी। उनके पास अस्पताल के बिल देने तक के पैसे नहीं थे। घर पर ही अपने ठीक होने के इंतजार में आशीष ने दम तोड़ दिया था।
-
शार्दुल पंडित बिग बॉस 14 में नजर आ चुके हैं। उन्होंने भी आर्थिक तंगी का बहुत बुरा दौर देखा है। वह अब भी कर्जदारों के बोझ तले दबे हुए हैं।