-
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद मुंबई में 24 दिसंबर को ग्रांड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम स्टार्स नजर आए। कपिल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के JW मैरियट में दिया। जहां पर बीते दौर के स्टार धर्मेंद्र और रेखा, जितेंद्र से लेकर दीपिका, रवीना, अमीषा के अलावा तमाम न्यूकमर और सिंगर्स भी नजर आए। कपिल के रिसेप्शन में जहां एक ओर सितारों का मेला दिखाई दिया तो वहीं दूसरी ओर भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे कॉमेडी कलाकार भी नजर आए। कपिल और गिन्नी की 12 दिसंबर को जालंधर में सिख और हिंदू रिवाज से संपन्न हुई और 12 दिन बाद दोनों की शादी शाही रिसेप्शन दिया। (Express Photos: Varinder Chawla)
-
रिसेप्शन के दौरान गिन्नी चतरथ ने ग्रे कलर का डिजाइनर गाउन पहना जबकि ब्लैक कलर के सूट में कपिल शर्मा नजर आए।
-
लंबे समय से सुर्खियों से दूर चल रहे हनी सिंह भी कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे। हाल ही में हनी का 'मखड़ा' गाना आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
-
दीपिका- रणवीर सिंह कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों ने डीजे पर जमकर डांस किया।
-
मसान अभिनेता विकी कौशल भी इस शाही पार्टी में पहुंचे।
-
साइना नेहवाल पति पारुपल्ली के साथ कपिल के रिसेप्शन में पहुंचीं।
-
कॉमेडी शो की जानी-मानी कलाकार सुमोना चक्रवर्ती भी मुबंई पहुंची। इससे पहले सुमोना कपिल की शादी में जलंधर भी पहुंची थी।
-
गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लैक कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा पहुंचीं।
-
रेखा और कृति सेनन ने स्टेज पर साथ में कई पोज भी कराए। कृति सेनन कपिल के रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत दिखीं।
-
क्रिकेट जगत से हरभजन सिंह इस शाही पार्टी में पहुंचे।
-
अनिल अपने रॉकिंग अंदाज में कपिल की पार्टी में पहुंचे। अनिल कपूर वैसे तो एक सुपरस्टार हैं लेकिन वह कमाल के कॉमेडी कलाकार भी हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाया है।
-
सलमान के जीजा आयुष शर्मा संग फिल्म लवयात्री में नजर आ चुकीं न्यूमकमर एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।
-
फिल्मों से दूर अमीषा भी आजकल सेलेब्स की पार्टियों में नजर आने लगी हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में भी अमीषा पहुंची थी और कपिल ने भी उन्हें अपनी शाही पार्टी में इनवाइट किया।
-
पति के साथ रवीना यहां पहुंची। लाइट पर्पल कलर की डिजाइनर साड़ी में रवीना का लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आया।
-
रोशेल और गौरव चोपड़ा भी यहां पहुंचे। इसी साल ये दोनों भी शादी के बंधंन में बंधे।
-
माही के साथ अभिनेता जय भानुशाली यहां पहुंचे।
-
सलमान के पिता सलीम खान बेटे सोहेल खान संग कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे।
-
फराह खान, अपारशक्ति खुराना और सोनू सूद यहां पहुंचे।
-
बीते दौर के सुपरस्टार धर्मेंद्र और जितेंद्र कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे।
-
पत्नी और बच्चों संग कृष्णा अभिषेक भी कपिल के रिसेप्शन में पहुंचे।
-
करण जौहर और कार्तिक आर्यन कपिल को बधाई देने पहुंचे।
-
नीति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन सारी मोहन सिस्टर्स यहां साथ पहुंची।
-
उर्वशी रौतेला कुछ इस अंदाज में यहां पहुंची।
-
कपिल के रिसेप्शन में भारती सिंह दिलकश अंदाज में नजर आईं।
