-

Kapil Mohan, Mohan Meakin Old Monk: ‘ओल्ड मंक’ रम को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाने वाले ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) कपिल मोहन का 6 जनवरी को निधन हो गया। उन्होंने गाजियाबाद के शहर के मोहन नगर इलाके में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे कपिल मोहन का निधन 88 साल की उम्र में हुआ। भारत के बिजनेस टायकून्स में कपिल मोहन का नाम भी शुमार है। व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। कपिल मोहन, मोहन मीकिन लिमिटेड के चैयरमैन थे जो मशहूर रम ब्रांड 'ओल्ड मंक' की निर्माता है। कपिल मोहन के निधन पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। आखिर क्या है वो अनोखा अंदाज? यह आप इन तस्वीरों को देखकर समझ जाएंगे।
-
-
-
-
-