Kangana Ranaut Wiki Bio Age: कंगना रनौत पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस और शिवसेना सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद से ही अपनी बात मुखरता से रख रही हैं। इन सब विवादों के बीच कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। कंगना पहली ऐसी फिल्मी सेलेब हैं जिन्हें ये सिक्योरिटी मिली है। हिमाचल के छोटे से गांव की कंगना ने साल 2005 में महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। -
कंगना की जिंदगी संघर्ष के साथ-साथ काफी फिल्मी सी रही है। वो एक ऐसी लड़की हैं जो अपने सपने पूरे करने घर से भाग आई थीं। उन्होंने एक मॉडल बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली के एलीट मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन कर लिया था।
-
वो हॉस्टलों में रहकर जिंदगी गुजारती थीं जहां एक कमरे में कई सारी लड़कियां एक-साथ रहती थीं। कंगना ने मात्र 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें हीरोइन बनना था।
-
कंगना ने डीएवी चंडीगढ़ से स्कूलिंग की है। 12वीं के बाद वो पढ़ी नहीं। एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि अगर वह एक्ट्रेस ना होतीं तो डॉक्टर होतीं।
-
कंगना उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें 22 साल की छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान साल 2008 में फैशन फिल्म के लिए मिला था।
-
कंगना अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी काफी फेमस हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करती रहती हैं।
-
All Photos: Social Media