-
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। वह किसी भी बात पर अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया में भी रंगोली काफी एक्टिव हैं। अब वह ट्विटर पर अजय देवगन की फिल्म तानाजी के सपोर्ट में लोगों का समर्थन मांग रही हैं।
-
रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा- मणिकर्णिका, तानाजी, पृथ्वीराज चौहान…भारत के युवा की नसों में जमे हुए खून में थोड़ी तो गर्मी आएगी। थैंक्यू अजय सर इस फिल्म के लिए। अब हमारी बारी है इसे बड़ी सक्सेस बनाने की।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रंगोली ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- फिल्म इंडस्ट्री ने कदम उठाया है। क्या हम तानाजी को भी उतना ही प्यार देंगे जितना हमने क्रिमिनल व्हाइट वॉशिंग करने वाली फिल्म संजू या हिस्ट्री का सोफ्ट पोर्न बनाने वाली पद्मावत को दिया था? ताली दोनों हाथों से बजती है। हाथ बढ़ाओ देश बचाओ। -
बता दें कि तानाजी से पहले रंगोली और कंगना दोनों बहनों ने दीपिक पादुकोण की फिल्म छपाक की भी तारीफ की थी।
-
छपाक और तानाजी एक साथ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।
-
तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन किया है ओम राउत ने।