-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रियलिटी शो लॉकअप से ओटीटी पर एंट्री मार ली है। 13 सेलिब्रिटी कंगना के लॉकअप में कैदी बनकर पहुंच चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो 13 कैदी, जो कंगना के इशारों पर सजा काटने वाले हैं।
-
Babita Kumari Phogat: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मेडल दिलाने वाली बबीता फोगाट को भला कौन नहीं जानता। ‘दंगल’ फिल्म बबीता और उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट की असल जिंदगी पर ही आधारित थी।
-
Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
-
Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी असल जिंदगी में भी जेल का अनुभव ले चुके हैं। अपने विवादित जोक्स की वजह से ये सुर्खियों में बने रहते हैं।
-
Karanvir Bohra: करणवीर टीवी जगत के फेमस एक्टर में से एक हैं। करण ने काफी टीवी और रियलिटी शो में हिस्सा लिया है।
-
Nisha Rawal: एक्ट्रेस निशा रावल एक्स हसबैंड करण मेहरा के साथ हुए झगड़ों की वजह से काफी चर्चा में रहीं थीं। करण मेहरा खुद फेमस टीवी एक्टर हैं।
-
Anjali Arora: अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
-
Sara Khan: सारा ने बिदाई सीरियल से एक्टिंग में डेब्यू किया था। लॉकअप से पहले रियलिटी शो बिग बॉस-4 में भी सारा हिस्सा ले चुकी हैं।
-
Payal Rohatgi: पायल रोहतगी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह ढोल, हे बेबी, 36 चाइना टाउन, रक्त जैसी फिल्में कर चुकी हैं।
-
Tehseen Poonawalla: तहसीन पूनावाला सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक हैं। लॉकअफ से पहले वो चर्चित शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं।
-
Swami Chakrapani Maharaj: स्वामी चक्रपाणि एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता और सन्यासी हैं। इन्होंने गोमूत्र पार्टी से सुर्खियां बटोरी थीं। ये कहते हैं कि इससे कोरोना भाग जाता है।
-
Shivam Sharma: शिवम शर्मा टीवी एक्टर हैं। ‘दिल को आज फिर जीने की तमन्ना है’ से शिवम ने एक्टिंग में डेब्यू किया था।
-
Siddharth Sharma: एक्टर सिद्धार्थ शर्मा टीवी शो ‘पंच बीट’ में नजर आए थे।
-
Saisha Shinde: सायशा शिंदे एक फैशन डिजाइनर हैं। कंगना रनौत के साथ भी वो काम कर चुकी हैं। (All Photos: Social Media)
