-

बॉलीवुड फिल्मों में जहां शादी के रिश्तों को सात जन्म का बंधन बताते हुए एक्टर्स पर्दे पर अभिनय करते हैं वहीं रियल लाइफ में तमाम कलाकारों का नाम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण भी चर्चा में रहा। अपनी को-एक्ट्रेसेज के साथ कई नामी एक्टर्स का नाम जुड़ा। इनमें से कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी पत्नियां उनके अफेयर की बातें सुनकर भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। आइए डालें ऐसे ही कुछ बड़े नामों पर एक नजर:
-
अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड में जोरों पर थी। इसके बावजूद भी अमिताभ और जय बच्चन का रिश्ता आज भी कायम है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को भी उनके पति और एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर के बारे में पता था। पति के एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के बावजूद भी पूनम ने कभी पति का साथ नहीं छोड़ा।
-
ट्विंकल खन्ना को जब पता चला कि उनके पति अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं तो उन्होंने विरोध जरूर किया लेकिन हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहीं।
-
गौरी ने भी शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की चर्चाओं के बाद भी पति का साथ कभी नहीं छोड़ा।
-
आदित्य पांचोली का नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहती थीं। इसके बाद भी आदित्य पांचोली की पत्नी जरीना वहाब अपने पति के साथ ही रहीं।
गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि उनका अफेयर नीलम के साथ था। ये भी कहा जाता है कि पति के अफेयर की खबर लगने के बाद भी सुनीता गोविंदा के साथ बनी रहीं।