-
Kamya Punjabi Wedding: टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी और उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस स्टार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं जो कि काफी पसंद किए जा रहे हैं और तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। (All Photos: The Glam Wedding/ Instagram)
-
द ग्लैम वेडिंग, शादी के ऑफिशियल फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में काम्या दुल्हन बनती नजर आ रही हैं।
-
काम्या पंजाबी के लहंगे पर Kamya weds Salabh और सदा सौभाग्यवती भव: लिखा हुआ था।
-
अपनी दोस्त काम्या की शादी में टीवी एक्ट्रेस kavita Kaushik अपने पति रोनित बिस्वास के साथ।
-
ये तस्वीर शक्ति में काम्या की को-एक्ट्रेस पूजा सिंह ने ये तस्वीर शेयर करते हुए नव विवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। (Photo: Pooja Singh/ Instagram)
-
पूजा ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें काम्या और शलभ शादी में आए अपने दोस्तों के साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। (Photo: Pooja Singh/ Instagram)
-
बता दें कि शादी से पहले करीब 1 साल तक काम्या और शलभ ने एक दूसरे को डेट किया है।
-
काम्या की मांग भरते शलभ डंग की एक खूबसूरत तस्वीर।
-
टीवी एक्टर भुवन चोपड़ा ने काम्या और शलभ की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। (Photo: Bhuvan Chopra/ Instagram)
-
सुर्ख जोड़े में काम्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही शादी की खुशी काम्या और शलभ दोनों के ही चेहरों पर साफ दिखाई दे रही हैं।
-
काम्या के दोस्तों, परिवार और फैंस के अलावा हर कोई अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने के लिए उत्सुक था।
-
काम्या की शादी का सेलिब्रेशन पीछले काफी दिनों पहले ही शुरु हो गया था। इसके लिए सबसे पहले काम्या ने अपने दोस्तों के साथ प्री वेडिंग बैचलरेट सेलिब्रेशन किए।