बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस और एक्टर हैं जो उम्र को मात देकर चार्मिंग पर्सनेलिटी को लेकर जाने जाते हैं। इनमें से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। 43 साल की उम्र में भी काजोल महज 30 साल की लेडी लगती हैं। अब तक वे फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करती हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। वे अपनी खूबसूरती की झलक सोशल मीडिया पर भी फैंस को दिखाती रहती हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि काजोल ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिससे वे अब तक इतनी खूबसूरत हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, काजोल की चार्मिंग पर्सनेलिटी के पीछे उनका अपना लाइफ स्टाइल है, जिसे अगर आप भी फॉलोव करते हैं तो आप भी खुद में निखार ला सकते हैं। जानिए क्या है काजोल की खूबसबरती का राज। -
दो बच्चों की मां और 43 की उम्र में काजोल की फिटनेस और निखार देखकर सभी दंग रह जाते हैं।
बाकी दूसरी एक्ट्रेस की अपेक्षा अगर आप गौर से देखेंगे तो गौर करेंगे कि वे बहुत कम मेकअप करती हैं। वे अपनी फिल्मों में लाइट मेकअप में नजर आती हैं। काजोल की आंखे काफी खूबसूरत हैं। उन पर फिल्माया गया सॉन्ग ये काली-काली आंखें उन पर एक दम सटीक बैठता है। वे अपनी आंखों की विशेष देख रेख करने के साथ उसमें डार्क शेड का काजल लगाती है, जिसकी वजह से उनकी आंखें हर किसी को उन्हें निहारने के लिए मजबूर करती हैं। काजोल को ब्यूटी ऑफ सिंबल कहा जा सकता है। -
वे अपनी डाइट पर खास तौर से ध्यान देती हैं। खुद को फिट रखने के लिए काजोल फास्ट फूड की बजाए नाश्ते में वे फलों के जूस लेती हैं। इसके अलावा वे लंच डाइट में मछली, चिकिन, नट्स, अंडा और चीज लेती हैं।
-
काजोल डेली एक्सासाइज करती हैं, जिस कारण उनके चेहरे पर चमक बनी रहती है। वो अपने शरीर की फिटनेस को बनाये रखने के लिये एक से 2 घंटे एक्सरसाइज करती हैं जिससे उन्होने अपना 17 किलो के करीब वजन घटाया भी है।
समस्या कोई भी हो काजोल कभी भी तनाव नहीं लेतीं, वे हमेशा खुश रहती हैं। वे हमेशा 8 घंटे पूरी नींद लेती हैं, ताकि थकान न हो। इस कारण वे हमेशा एनर्जेटेकि रहती हैं। -
काजोल ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं, पानी पीने से शरीर हाईड्रेट रहता है। यही कारण है कि उनकी त्वचा हमेशा ग्लो करती रहती है।
