-
कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले 15 जनवरी को परवीन दोसांज से शादी की। यह उनकी चौथी शादी है। आगे की स्लाइड्स में देखें कबीर बेदी के अन्य पत्नियों की तस्वीरें…
-
इससे पहले कबीर बेदी ने तीन और शादियां कर चुके हैं। बेदी ने पहली शादी मॉडल से ओडिसी डांसर प्रॉतिमा से की। उनसे उन्हें एक बेटी पूजा बेदी और एक बेटा सिद्धार्थ हैं।
-
कबीर की बेटी पूजा बेदी फिल्मी दुनिया की एक जाना-पहचाना चेहरा है। वे बिग बॉस के सीजन 2 में भी नजर आईं थीं। जबकि बेटा सिद्धार्थ शिजोफ्रेनिया बिमारी से पीड़ित है। साल 1997 में 26 साल की उम्र में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में पढ़ाई के दौरान सिद्धार्थ ने आत्महत्या की कोशिश की थी।
-
फिल्म अदाकार परवीन बॉबी के साथ कबीर बेदी के रिलेशनशिप की वजह से पत्नी प्रॉतिमा ने अपना रास्ता अलग कर लिया। फिर उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन कबीर ने बाद में ब्रिटिश फैशन डिजायनर सुसैन हमफ्रेज़ से शादी की।
-
कबीर और सुसैन हमफ्रेज़ का एक बेटा एडम है, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्म "हैलो? कौन है!" से शुरुआत की। इस तस्वीर में एडम पिता कबीर बेदी, सौतेली बहन पूजा और पत्नी निसा हाराले के साथ।
-
1990 के बाद कबीर बेदी ने सुसैन को भी तलाक दे दिया और टीवी व रेडियो प्रजेंटर निक्की बेदी (दाएं से) के साथ रिश्ते में बंध गए। हालांकि 2005 में इनके साथ भी उनका तलाक हो गया था। कबीर और निक्की की कोई संतान नहीं है।
