भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत का जादू उनके फैंस पर सिर चढ़ कर बोलता है। फिल्म कबाली शुक्रवार (22 जुलाई) को देशभर के थिएटरों में लग चुकी है। जहां दक्षिण भारत में रजनकांत का क्रेज देखते ही बनता है, वहीं पूरे देश में फैले उनके फैंस उनकी मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर एक जबर्दस्त एक्साइटमेंट थी। ये एक्साइटमेंट हर जगह देखने को मिली। फिल्म के डाई हार्ड फैन्स इसे अपने-अपने लेवल पर एंज्वॉय कर रहे हैं। चेन्नई और बेंगलुरु के दफ्तरों ने फिल्म रिलीज के मौके पर छुट्टी रखी है। ऐसे में हम आपको दिखा रहे हैं किं रजनीकांत के फैंस की दस तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं। -
बेंगलूरु में एक फैन ने अपने शरीर पर रजनीकांत की तस्वीर पेंट करवा ली। (Photo Source: Reuters)
-
मुंबई में रजनीकांत की मूवी कबाली के पोस्टर के साथ सेल्फी क्लिक करके फैन्स। (Photo Source: AP)
-
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस कबाली की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद में ड्रंम बजाकर और डांस करके खुशी मना रहे हैं। (Photo Source: AP)
-
मुंबई के एक थिएटर के बाद रजनीकांत का मास्क पहनकर फैन इंतजार कर रहा है। (Photo Source: Reuters)
-
कबाली की रिलीज की शाम रजनीकांत के फैंस उनके कटआउट के साथ। (Photo Source: Reuters)
-
मुंबई में एक मंदिर के बाहर रजनीकांत के कटआउट पर दूध डालते फैंस। (Photo Source: Reuters)
बेंगलूरु में एक युवक प्लास्टिक ऑफ पेरिस से बनी एक कलाकृति के साथ। इसमें रजनीकांत की तस्वीर उकेरी गई है। (Photo Source: Reuters) भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस एक मंदिर के बाहर उनके पोस्टर की पूजा कर रहे हैं। (Photo Source: AP) -
कबाली की टिकट मिलने के बाद खुशी मनाते फैंस। (Photo Source: PTI)
-
रजनीकांत की तस्वीर वाली टी-शर्ट्स के साथ उनके फैंस। (Photo Source: PTI)
