-
करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' तो आपको याद ही होगी। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन और करीना कपूर भी थे। इस मल्टी स्टारर फिल्म में यंग करीना कपूर के रोल पूजा का माल्विका राज ने निभाया था। इस रोल को निभाने के बाद बाल कलाकार लंबे समय तक दर्शकों की नजरों से गुमनाम रहीं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी झलक दिखाती रहीं। लेकिन अब मिली है कि माल्विका एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। बता दें कि साल 2017 में यह एक्ट्रेस एक तेलुगू फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद अब एक हिंदी एक्शन थ्रिलर टाइटल स्क्वैड में काम करेंगी। इस फिल्म में डैनी के बेटे Rinzing Denzongpa मेन रोल में होंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म अप्रैल में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार होगी। इस फिल्म के लिए माल्विका को 30 अभिनेत्रियों के बीच से चुना गया है। (All Pics Malvika raj)
-
माल्विका ने अपने रोल के बारे में जानकारी देते हुए कहा- फिल्म में वह अरिया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो कि बेहद इंटेलीजेंट और नॉर्लेज वाली युवती है। वह स्टोरी लाइन के लिए बहुत जरूरी किरदार है।
माल्विका की यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर होगी। फिल्म में माल्विका रिन्जिंग डेंजोंगप्पा के साथ रोमांटिक सीन्स करते दिखाई देंगी। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि सिल्वर स्क्रीन पर एक आने वाले माल्विका और रिन्जिंग डेंजोंगप्पा एक ही स्कूल में पढ़े हैं। यह बात खुद माल्विका ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू के दौरान बयां की है। माल्विका का कहना है कि वह और रिन्जिंग डेंजोंगप्पा एक ही सोशल सर्कल से हैं। दोनों एक दूसरे की बर्थडे पार्टीज भी अटेंड की हैं और अब हम साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह बहुत मजेदार होने वाला है। बता दें, यह फिल्म माल्विका की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एक्ट्रेस कभी खुशी कभी गम, तेलुगू फिल्म जयदेव और अब स्क्वैड में नजर आने वाली हैं। -
25 साल की माल्विका अब काफी अट्रैक्टिव दिखने लगी हैं।