-
हाल ही में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी हुई। बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। तेजस्वी के अलावा देश के कई राजनेता ऐसे हैं जिनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं। आइए देखें उनमें से कुछ चर्चित नेताओं की शादी की तस्वीरें:
-
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने साल 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन संग शादी रचाई थी। दोनों अब अलग हो चुके हैं।
-
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने 18 फरवरी 1997 को रॉबर्ड वाड्रा संग शादी रचाई थी। वाड्रा बिजनेसमैन हैं।
-
सोनिया गांधी और राजीव गांधी की शादी 25 फरवरी 1968 को हुई थी।
-
हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 2 मई 1980 को शादी रचाई थी।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 दिसंबर 1994 को बड़ौदा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी प्रियदर्शिनी राजे संग परिणय सूत्र में बंधे थे।
-
बीजेपी के वरुण गांधी ने 6 मार्च 2011 को यामिनी रॉय चौधरी संग ब्याह किया था। दोनों की शादी वाराणसी में हुई थी।
-
अमिताभ बच्चन तो राजनीति से बहुत जल्द वापस फिल्मी दुनिया में लौट गए थे लेकिन उनकी पत्नी जया बच्चन बड़ी पॉलिटिशियन बन चुकी हैं। जया और अमिताभ की शादी 3 जून 1973 को हुई थी।
-
विक्रमादित्य सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश के सबसे युवा एमएलए भी हैं। उनकी पत्नी का नाम सुदर्शना है।
