-
Jyotiraditya Scindia: सिंधिया परिवार देश का चर्चित राजपरिवार है। भारतीय राजनीति में भी इस रॉयल फैमिली के कई सदस्य सक्रिय हैं या रहे हैं। मौजूदा समय में माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) के बेटे ज्योतिरादित्य नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं तो वहीं उनकी छोटी बुआ यशोधरा राजे (Yashodhara Raje) एमपी की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार में मंत्री हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे बड़ी बुआ का निधन हो चुका है। आइए जानें उनके परिवार से जुड़ी कुछ बातें:
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे बड़ी बुआ का नाम पद्मावती राजे अक्कासाहेब सिंधिया था। 1942 में जन्मीं पद्मावती की शादी त्रिपुरा के आखिरी राजा किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मन से हुई थी। (यह भी पढ़ें: 22 साल में किसी की हो गई मौत तो किसी का हुआ तलाक, जानिए कौन हैं माधवराव की चारों बहनें )
-
शादी के कुछ समय बाद ही 22 साल की उम्र में पद्मावती राजे का निधन हो गया। वह मां भी नहीं बन पाई थीं। पद्मावती राजे के निधन के बाद किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मन ने दूसरी शादी रचा ली। (यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करीब 400 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के नाम महज इतनी प्रॉपर्टी, प्रियदर्शनी राजे ने लिये हैं मां से 50 हजार रुपए उधार )
-
किशोर देब बर्मन की दूसरी पत्नी का नाम है बिभू कुमारी देवी। बिभू कुमारी देवी कांग्रेस पार्टी से लोकसभा औऱ त्रिपुरा विधानसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। (यह भी पढ़ें: सोने के कप और चांदी के सिगरेट, जानिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को विरासत में मिले हैं कैसे और कितने के गहने )
-
किशोर देब बर्मन और बिभू कुमारी देवी की तीन संतान हैं। एक बेटे औऱ दो बेटियां। (यह भी पढ़ें: 12वीं पास हैं ज्योतिरादित्य की सबसे छोटी बुआ, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं यशोधरा राजे )
-
बिभू कुमारी देवी शादी से पहले भी राजघराने से ही संबंध रखती थीं। उनके पिता राजा लव शाह गढ़वाली राजपरिवार से थे। (यह भी पढ़ें: माधवराव सिंधिया से अखिलेश यादव तक, आपस में समधी हैं ये 10 राजनेता )
-
बिभू कुमारी देवी और किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मन के शादी की तस्वीर। (यह भी पढ़ें: वसुंधरा राजे का 1 साल में ही पति से हो गया था तलाक, बेटे की पिता से 29 साल तक चली लड़ाई )
-
Photos: Social Media
