-

18 सालों तक कांग्रेस (Congress) में रहने के बाद ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने बीजेपी (BJP) ज्वॉइन कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट भी दे दिया है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने को लेकर ज्योतिरादितय के बेटे ने कहा था कि उन्हें अपने पिता के फैसले पर गर्व है। (All Photos: Mahanaryaman Scindia Facebook)
-
ज्योतिरादित्य के बेटे का नाम महाआर्यमन सिंधिया (Mahanaryaman Scindia) है।
-
ग्वालियर राजघराने की चौथी पीढ़ी के महाआर्यमन 24 साल के हैं और राजनीति के गुर सीख रहे हैं।
-
माना जाता है कि इस काम में उनकी मां प्रियदर्शिनी उनकी मदद कर रही हैं।
-
महाआर्यमन अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करते भी देखे गए हैं। वह 13 साल की उम्र से ज्योतिरादित्य के लिए लोगों से जनसंपर्क करते रहे हैं।
-
महाआर्यमन अपने पिता की ही तरह दून स्कूल से पढ़े हैं। दून से पढ़ने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए।
-
महाआर्यमन ने अमेरिका के शिकागो की प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है।
-
येल से लौटने के बाद वह अपने परिवार की तरह ही राजनीति में सक्रीय होते दिख रहे हैं।
-
वह कई राजनीतिक मौकों पर अपने पिता या मां के साथ नजर आ चुके हैं।
-
महाआर्यमन की लोगों से जुड़ने से लेकर भाषण देने की शैली तक उनके पिता ज्योतिरादित्य से काफी हद तक मिलती है।
-
मध्यप्रदेश के लोग माहाआर्यमन को युवराज कहकर भी संबोधित करते हैं।
-
इस तस्वीर में महाआर्यमन सिंधिया भूटान नरेश के साथ दिख रहे हैं।
-
महाआर्यमन की एक बहन भी हैं। बहन का नाम अनन्या राजे सिंधिया है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए अनन्या राजे सिंधिया के बारे में:
-
ग्वालियर के शाही घराने की प्रिंसेज 17 वर्षीय अनन्या दिल्ली ब्रिटिश स्कूल में पढ़ रही हैं।
-
लाइमलाइट से दूर रहने वालीं अनन्या राजे पिछले साल तब चर्चा में आई थीं जब उन्हें पेरिस के le Bal इवेंट में बुलाया गया था।
-
le Bal इवेंट पिछले 25 साल से आयोजित होता आ रहा है जहां लोग खास इस मौके के लिए डिजाइन किए कपड़े पहन कर आते हैं।
-
इस इवेंट में मौजूद तमाम लोगों के बीच अनन्या राजे इकलौती ऐसी थीं जिन्होंने फैशन डिजायनर के नाम के साथ जी लगाकर संबोधित किया था।
-
इस इवेंट में उनके डांस पार्टनर बने थे उनके भाई माहाआर्यमन।
-
अनन्या पिछले ही साल दशहरे की पूजा में मां प्रियदर्शिनी के साथ भी दिखी थीं।
अनन्या को घुड़सवारी का काफी शौक है। परिवार के लोग भी चाहते हैं कि वह अपने अंदर इस शौक को जिंदा रखें। -
अनन्या के पास उनका अपना निजी घोड़ा है। इस घोड़े का नाम गिगी है।
-
अनन्या जब 8 साल की थीं तब से ही घुड़सवारी सीख रही हैं। अब वह इसमें काफी पारंगत हो चुकी हैं।