-
Jyotiraditya Scindia Property: ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी (BJP) से राज्यसभा सांसद और केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। इससे पहले उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद कांग्रेस (Congress) के साथ राजनीति शुरू की थी। साल 2020 में ज्योतिरादित्य कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए और उसके करीब साल भर बाद ही वह केंद्रीय मंत्री भी बन गए। बता दें कि ज्योतिरादित्य देश के चर्चित राजपरिवार से संबंध रखते हैं। आइए जानें उन्हें विरासत में मिले हैं कितने के जवाहरात:
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के उस राजघराने से ताल्लुक रखते हैं, जिसने कभी यहां पर राज किया था। उनके दादा जिवाजीराव सिंधिया, सिंधिया राजघराने के आखिरी मराठा महाराज थे। इस राजघराने का मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर शासन था। (यह भी पढ़ें: ‘ये तो मेरे लिए बनी हैं, इसी से करूंगा शादी’, जब पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी पर दिल हार बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया )
-
संपत्ति को लेकर सिंधिया राजपरिवार में बहुत लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पहले माधवराव सिंधिया अपने परिवार के सदस्यों से ही संपत्ति की लड़ाई लड़ते थे, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ते हैं। (यह भी पढ़ें: पिता से विरासत में मिले हैं ये शौक, जानिए खाली समय में क्या करना पसंद करते हैं ज्योतिरादित्य )
-
2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग को दियो गए अपने संपत्ति के ब्योरे में बताया था कि उनके पास करीब 375 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। (यह भी पढ़ें: पत्नी के नाम ना घर ना गाड़ी, अरबों के मालिक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानिए बुआ वसुंधरा राजे से हैं कितने अमीर )
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति में पिता और परिवार से विरासत में मिली संपत्ति भी शामिल है। (यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र से पिता के लिए कर रहे चुनाव प्रचार, MBA ग्रेजुएट हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे )
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब 12 करोड़ रुपए के जवाहरात और गहने हैं। ये उन्हें विरासत में मिली है। (यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 11 महिला मंत्रियों में 3 कुंवारी 1 निसंतान, जानिए बाकी 7 में किसके कितने बच्चे )
-
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने बताया था कि उनके पास 50 लाख के सोने के कप हैं जो 9 कैरेट के हैं। इसके साथ ही करीब 20 हजार रुपए का सिगरेट रखने का केस भी है। (यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 11 महिला मंत्रियों में 3 कुंवारी 1 निसंतान, जानिए बाकी 7 में किसके कितने बच्चे )
-
Photos: Scindia Fan Club Facebook Page and PTI
