-
देश में कई राजघराने ऐसे हैं जो अब भी चर्चा में रहते हैं। कुछ अपनी राजनीति के लिए सुर्खियों में रहते हैं तो कुछ अपनी शाही अंदाज के लिए। कुछ राजघराने खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ऐसे राजपरिवार जो करते हैं ऐसा दावा: -
सिंधिया परिवार के बाद देश का सबसे चर्चित राजघराना जयपुर का शाही परिवार है। यह राजपरिवार खुद को भगवान राम के बेटे कुश की वंशावली का बताता है।
-
इस परिवार की राजकुमारी दीया कुमारी जो बीजेपी की नेत्री भी हैं, उन्होंने अपने दावे की प्रमाणिकता के लिए एक पत्रावली दिखाई थी, जिसमें भगवान राम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रम से लिखा हुआ था। इसी पत्रावली में 209 वें वंशज के रूप में सवाई जयसिंह और 307 वें वंशज के रूप में दिया के पिता महाराजा भवानी सिंह का नाम लिखा हुआ है।
-
राजस्थान के ही मेवाड़ राजघराने के महाराज अरविंद सिंह मेवाड़ भी खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं।
-
उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ ने कहा था कि इस बात के प्रमाण हैं कि हम लोग भगवान राम के वंशज हैं, लेकिन हमें अयोध्या में कोई आपत्ति या हिस्सेदारी नहीं चाहिए। अरविंद सिंह ने कहा था कि हमारी बस यही इच्छा है कि वहां भव्य राम मंदिर बने।
-
जयपुर के सत्येंद्र सिंह राघव भी राजपरिवार से हैं। वह खुद को भगवान राम के बेटे लव की वंशावली का बते हैं।
-
सत्येंद्र सिंह राघव का दावा है कि उनका परिवार श्री राम के बड़े बेटे राजकुमार लव का वंशज है। अपनी बात के समर्थन में वह वाल्मीकि रामायण का ज़िक्र करते हैं, जिसमें उल्लेख है कि लव का राज्य उत्तर कौशल था, जिसमें आज की अयोध्या नगरी आती है।
