-
राजस्थान की सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में पैदा हुईं और राजस्थान के धौलपुर राजघराने में ब्याही गईं। वसुंधरा दिवंगत माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की बहन और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ हैं। वसुंधरा राजे के एक बेटे हैं। बेटे का नाम दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) है। दुष्यंत सिंह की शादी निहारिका राजे (Niharika Raje) से हुई है। आइए जानें निहारिका कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
-
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत राजस्थान में झालावाड़ से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। ( यह भी पढ़ें: ‘माधवराव सिंधिया को मत बनाना मंत्री..’, निधन से कुछ दिन पहले इंदिरा गांधी ने बेटे राजीव को दी थी नसीहत )
-
2019 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में दुष्यंत ने बताया था कि उनके पास करीब 37 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
दुष्यंत की पत्नी निहारिका राजे के नाम करीब 5 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। निहारिका ने पति को सवा तीन करोड़ रुपए बतौर कर्ज भी दिये हैं।
-
वसुंधरा राजे की बहू के पास करीब डेढ़ करोड़ के सोने चांदी के गहने हैं। वैसे निहारिका काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं। (यह भी पढ़ें: राजघराने में हुई है ज्योतिरादित्य सिंधिया की इकलौती बहन की शादी, जानिए क्या करते हैं बहनोई )
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के फुफेरे भाई दुष्यंत ने साल 2000 में निहारिका सिंह से ब्याह रचाया था।
-
शादी के 13 साल बाद निहारिका अपनी सास के चुनाव प्रचार में सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। ( यह भी पढ़ें: माधवराव सिंधिया से अखिलेश यादव तक, आपस में समधी हैं ये 10 राजनेता )
-
निहारिका राजे गुर्जर परिवार से संबंध रखती हैं। निहारिका की शिक्षा दीक्षा देश की राजधानी दिल्ली से हुई है।
-
बता दें कि दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे और राणा हेमंत सिंह के बेटे हैं। शादी के एक साल बाद वसुंधरा और उनके पति का तलाक हो गया था। (यह भी पढ़ें: बहने थीं सिंधिया परिवार की ये दो बहुएं, अब हैं देवरानी-जेठानी )
-
दुष्यंत का अपने पिता संग संपत्ति को लेकर 29 सालों तक विवाद चला। साल 2007 में दोनों के बीच समझौता हुआ और संपत्ति का कई हिस्सा दुष्यंत सिंह के नाम हुआ। ( यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ही हो गया था तलाक, वसुंधरा राजे के बेटे की पिता से 29 साल तक चली लड़ाई )
-
Photos: Social media