-
राजस्थान के छोटे से जिले खैरथल का एक लड़का बड़ा नाम कमा रहा है। मनोरंजन की दुनिया में इस लड़के का नाम काफी लोकप्रिय हो रहा है। हम बात कर रहे हैं जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) उर्फ जीतू भैया की। जितेंद्र कुमार इन दिनों आयुष्मान खुराना संग इश्क लड़ा चर्चा में हैं। दरअसल आयुष्मान की लेटेस्ट फिल्म Shubh Mangal Zyada Saavdhan में जितेंद्र कुमार आयुष्मान के लव इंटरेस्ट बने हैं। यह फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित है।
-
जितेंद्र कुमार IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट हैं। हालांकि शुरू से उनका रुझान एक्टिंग की तरफ था।
-
कॉलेज में भी वह एक्टिंग और ड्रामा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे।
-
कैंपस में ही उनकी मुलाकात द वायरल फीवर (TVF) के राइटर बिस्वापति सरकार से हुई। बिस्वापति सरकार ने जितेंद्र को TVF में शामिल होने के लिए इंवाइट किया और यहीं से जितेंद्र का करियर चल निकला।
-
शुरुआत में TVF में उनसे ज्यादा एक्टिंग नहीं करवाई जाती थी। इससे फ्रस्टेट होकर जितेंद्र ने 4 महीने में ही टीवीएफ छोड़ दिया।
-
एक्टिंग छोड़ जितेंद्र जॉब करने लगे। कुछ समय बाद जितेंद्र को समझ आया कि वो इंजीनियर बनने के लिए नहीं बने हैं।
-
जितेंद्र ने नौकरी छोड़ फिर से टीवीएफ जॉइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
जितेंद्र को असल पहचान मिली अर्जुन केजरीवाल के रूप में। जितेंद्र TVF के वीडियो बॉलीवुड आम आदमी पार्टी: अरनब क्यूटियापा में अरविन्द केजरीवाल की मिमक्री से हिट हो गए।
-
जीतू के काम की सभी ने तारीफ की थी और अरविन्द केजरीवाल को भी वो पसंद आए थे।
-
इसके बाद जितेंद्र ने परमानेंट रूममेट्स, मुन्ना जज्बाती, टीवीएफ पिचर्स में भी काम किया। आज जितेंद्र जिस मुकाम पर हैं वो किसी से छिपा नहीं है।
