-

JSSC JE Mains Admit Card 2016: झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन 24 जुलाई को जूनियर इंजीनियर भर्ती मैन परीक्षा करा रहा है। प्री-एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार मैन परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। कमीशन 16 जुलाई को JSSC JE Mains Admit Card 2016 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jssc.in पर अपलोड करेगा।
-
JSSC JE Mains Admit Card 2016: उम्मीदवार कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एग्जाम के वक्त ले जाना जरूरी है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-
JSSC JE Mains Admit Card 2016: ऐसे करें डाउनलोड- सबसे पहले कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jssc.in पर जाएं। वहां दिए गए JSSC JE Mains Admit Card 2016 लिंक पर क्लिक करें। एप्लिकेशन नंबर डालने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। प्रिंट करने के बाद एक बार चेक भी कर लें कि सारी जानकारी सही दी हुई है। कई बार एडमिट कार्ड में गलत जानकारी भी पब्लिश हो जाती है।
-
JSSC JE Mains Admit Card 2016: JSSC ने जूनियर इंजीनियर के 1110 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए भारी संख्या में योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद प्री-एग्जाम करवाया गया था। प्री-एग्जाम के नतीजे घोषित होने के बाद से उम्मीदवार मैन एग्जाम का इंतजार कर रहे थे। अब कमीशन ने 24 जुलाई को मैन एग्जाम कराने का फैसला किया है।
-
JSSC JE Mains Admit Card 2016: झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन की स्थापना साल 2008 में की गई थी। कमीशन राज्य के कई विभागों के लिए भर्ती आयोजित करता है।