-

JEE Advanced Result 2017: आईआईटी जेईई एडवांस 2017 के नतीजे आईआईटी मद्रास ने आज सुबह 10 बजे घोषित कर दिए। स्टूडेंट्स जेईई एडवांस का रिजल्ट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
-
JEE Advanced Result 2017: जेईई एडवांस जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का दूसरा चरण होता है, जो योग्य छात्रों को 23 आईआईटी के बी.टेक कोर्स में एडमिशन दिलाता है।
-
JEE Advanced Result 2017: हर साल आईआईटी का यह एग्जाम सेंट्रल बोर्ड अॉफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई आयोजित कराता है। इस साल यह एग्जाम 21 मई को हुआ था और 23 आईआईटी की 11 हजार सीटों पर एडमिशन पाने के लिए इसमें 1.7 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे।
-
JEE Advanced Result 2017: एग्जाम की आंसर की 4 जून को रिलीज कर दी गई थीं। हालांकि अब तक छात्रों ने अपने मार्क्स पहले ही कैलकुलेट कर लिए होंगे, लेकिन उन्हें फिर भी अपने आधिकारिक नतीजे और रैंक का इंतजार होगा, जो अब खत्म हो चुका है।
-
JEE Advanced Result 2017: जिन छात्रों का चयन किया जाएगा, उनका कट अॉफ के नियमों के अनुसार एडमिशन होगा। बता दें कि जेईई एडवांस 2017 में शामिल होने के लिए छात्रों को जेईई मेन 2017 में 2,20000 में रैंक लाना जरूरी होता है।
-
JEE Advanced Result 2017: एेसे देखें नतीजे: सबसे पहले jeeadv.ac.in पर क्लिक करें। वहां रिजल्ट JEE (ADV) 2017 के लिंक पर जाएं। इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी चीजें भरें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर भविष्य में काम आने के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।