-

Jaya Kishori Marriage Plan: जया किशोरी देश की चर्चित कथावायक हैं। मशहूर युवा साध्वी जया किशोरी के प्रवचनों में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। सोशल मीडिया में जया किशोरी की शादी को लेकर लोग खूब सर्च करते हैं। आइए जानें शादी को लेकर क्या सोचती हैं जया किशोरी और क्या है उनका प्लान:
-
शादी के बारे में जया किशोरी कहती हैं कि उन्हें जब उचित हमसफर मिल जाएगा तो वह शादी कर लेंगी। शादी कर वह दूसरी सामान्य लड़कियों की तरह मां भी बनेंगी और प्रवचन भी जारी रखेंगी। जया किशोरी का कहना है कि वह वयक्ति जो सिर्फ मेरी अच्छाइयों से नहीं बल्कि मुझमें जो बुराई है उससे भी प्यार करे और उसे ठीक करे वही मेरा जीवन साथी बन सकता है।
-
जया किशोरी का मानना है कि जो व्यक्ति शादी का फैसला तुरंत ले लेता है पर वह कई बार अपना रिश्ता लंबे समय तक नहीं निभा पाता। बकौल जया किशोरी रिश्ता टूटने के पीछे एक मुख्य कारण ये होता है कि लोग एक दूसरे को नहीं समझ पाते। जया किशोरी का कहना है कि शादी का डिसीजन दिल के साथ दिमाग से भी लेना चाहिए।
-
जया किशोरी कहती हैं कि शादी ऐसी चीज है जहां किसी तरह की कोई बदली नहीं चलती। जया किशोरी का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी जगह कोई और शादी कर ले। जिस तरह से स्वर्ग देखने के लिए खुद मरना पड़ा है उसी तरह खुद शादी भी करनी पड़ती है।
-
जया किशोरी का कहना है कि लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज, शादी से पहले लड़का-लड़की को एक दूसरे से मिलना चाहिए। अपनी इस बात के पीछ जया किशोरी कारण बताती हैं कि जब तक एक दूसरे से मिलेंगे नहीं तब तक जानेंगे कैसे। बिना जाने अगर शादी कर ली तो वह कितने दिन चल पाएगी ये कहा नहीं जा सकता।
-
साध्वी जया किशोरी अपने प्रवचनों में भी अकसर शादी को लेकर भक्तों का मार्गदर्शन करतीं नजर आ जाती हैं।
-
Photos: jaya Kishori Instagram