-
किसी भी महिला के लिए मां बनना उसके लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनकी सारी मुसीबतें उनके प्रेग्नेंसी के टाइम से ही शुरू हो गईं। हम बात कर रहे हैं लखनऊ सेंट्रल और द अनसूटेबल बॉय में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सदफ जफर की।
-
सदफ जफर ने दैनिक भास्कर को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे प्रेग्नेंट होने के बाद से उनकी जिंदगी कैसे नरक बन गई।
-
सदफ जफर ने बताया था कि उन्होंने लव मैरिज की थी। पति पहले तो ठीक बर्ताव करता था लेकिन जब उन्होंने उसे अपने प्रेग्नेंसी की बात बताई तो वह खुश होने की जगह भड़क गया। इस दिन के बाद से वह उनके साथ अकसर मारपीट करने लगा।
-
बच्चों के जन्म के बाद चीजें और बिगड़ती चली गईं। पति अकसर उनसे कहता कि अपनी जान क्यों नहीं दे देती। पति के तानों से तंग आकर एक दिन सदफ ने जहर खा लिया।
-
जहर खाने से सदफ जफर का पूरा शरीर नीला पड़ गया। सदफ ने बताया था कि उनकी ऐसी हालत देखने के बाद भी पति ने उन्हें अस्पताल ले जाना सही नहीं समझा।
-
बकौल सदफ अस्पताल ले जाने की जगह उनका पति बेहोशी की हालत में उन्हें पागलखाने छोड़ आया। तीन दिन बाद सदफ के भाई ने उन्हें पागलखाने से छुड़ाया।
-
आखिरकार सदफ ने पति से तलाक लिया और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने लगीं। (Photos: Sadaf jafar facebook)
