-
जापान में 11 मार्च 2011 को आए इतिहास के सबसे विनाशकारी भूंकप की तस्वीरें लोगों के जहन में आज भी जिंदा हैं। जब इस जलजले की तस्वीरें देखोंगे को आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 9 मापी गई थी। (Photo Source: Reuters)
-
भूंकप के आधे घंटे बाद जापान में खतरनाक सूनामी आ गई थी। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के मुताबिक इस त्रासदी में 15,894 लोगों की मौत हुई थी और 6,100 लोग घायल हो गए थे। त्रासदी को पांच साल बीत गए, लेकिन 2,561 लोग अभी भी गायब हैं। इन लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। (Photo Source: Reuters)
-
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 100,000 बच्चे बेघर हो गए थे, इनमें से कई बच्चों ने अपने परिजन खो दिए थे। भूकंप ऐसे समय में आया था, जब बच्चे स्कूल गए हुए थे। (Photo Source: Reuters)
-
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 127,290 इमारतें पूरी तरह, करीब 10 लाख से ज्यादा 747,989 इमारतों के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा था। (Photo Source: Reuters)
-
-
सूनामी की वजह से उत्तरपूर्वी जापान के 44 लाख घरों से बिजली गायब हो गई थी और 15 लाख घरों ने बिना पानी के कई दिन गुजारे थे। (Photo Source: Reuters)
-
जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नाओतो कान ने उस वक्त कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के लिए यह सबसे मुश्किल भरा समय है। (Photo Source: Reuters)
-
जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने पांचवीं वर्षगांठ पर कहा कि लोग अभी भी उस त्रासदी से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं, वे उभरने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पुनर्निर्माण के जरिए धीरे-धीरे उनकी जिंदगी को दोबारा से पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित लोगों के लिए दोबारा से घर बनाए जा रहे हैं और उन्हें नौकरियां दी जा रही हैं। (Photo Source: Reuters)
-
शुक्रवार को अबे कैबिनेट ने को अगले पांच साल में पुनर्निर्माण के लिए 57 अरब यूएस डॉलर की घोषणा की है। (Photo Source: Reuters)