-
1975 में शोले और दीवार के साथ एक फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa)। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तो तोड़े ही साथ में बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शुमार शोले को भी बॉक्सऑफिस पर कड़ी टक्कर दी थी। जय संतोषी मां ने उस जमाने में 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में जय संतोषी मां का किरदार निभाया था एक्ट्रेस अनिता गुहा (Anita Guha) ने। (All Photos: Social Media)
-
पर्दे पर संतोषी मां के किरदार ने अनिता को इतनी पॉपुलारिटी मिली कि लोग उन्हें ही संतोषी मां समझने लगे थे औऱ उनके पोस्टर्स की पूजा भी करते थे।
-
अनिता गुहा 60-70 के दशक की मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में शुमार थीं। अपने करियर मे सफलता के शिखर को चूमने वालीं अनिता के आखिरी दिन बेहद बुरे बीते थे।
-
अनिता ने एक्टर माणिक दत्त शे शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद माणिक दत्त का निधन हो गया। अनिता कभी मां नहीं बन पाईं।
-
अनिता को इस बात का गम ताउम्र रहा कि जिसे मां मान पूरा देश पूजता है वो खुद कभी मां नहीं बन पाईं। पति की मौत के बाद वह तनाव में रहने लगीं। तनाव के बीच वह ल्यूकोडर्मा की शिकार हो गईं। पूरे शरीर पर सफेद धब्बे निकलने लगे।
-
अनिता गुहा ने एक इंटर्व्यू में बताया था कि उन्हें स्कूल के दिनों से ही मेकअप से इतना प्यार था कि कई बार उनकी पिटाई भी हुई थी। मेकअप की शौकीन अनिता को ल्यूकोडर्मा की चपेट में आने के बाद मजबूरी में हैवी मेकअप करके रहना पड़ा।
-
20 जून 2007 को अनिता का निधन हो गया। अपने आखिरी समय में वह तनाव और ल्यूकोडर्मा से इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने अपने करीबियों से कहा था कि अंतिम संसकार से पहले उनका मेकअप किया जाए ताकि उनके सफेद धब्बे लोग ना देख पाएं। उनकी ये अंतिम इच्छा पूरी भी की गई।