बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस की हमशक्ल अमांडा सेर्नी इन दिनों भारत में हैं। इंस्टाग्राम पर जैकलीन द्वारा उनके साथ एक पोस्ट शेयर करने के बाद करीब 2 सप्ताह पहले वह भारत आई थीं। बता दें कि इस पोस्ट में जैकलीन ने अमांडा को भारत आने का न्यौता दिया था। यहां आने के बाद अमांडा पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में नजर आ रही हैं। हाल ही में अमांडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह एक भारतीय नारी के लिबास में दिख रही हैं। उन्होंने हरे कलर की साड़ी, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिदिंया पहनी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमांडा ने हमारे देश के प्रति प्यार जताया है और खुशी जाहिर की है। तस्वीर के बैकग्राउंड को देखकर लगता है कि जैसे कि वह किसी मंदिर के द्वार पर खड़ी हों, क्योंकि उनके साथ एक पुजारी भी दिख रहा है। हालांकि इस बारे में अमांडा ने कुछ ज्यादा नहीं लिखा। लेकिन जो भी हो अमांडा इस देसी लुक में काफी जच रही हैं। (All Pics- Amanda Cerny instagram) अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा के देसी लुक की उनके अमेरिकी फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। -
इससे पहले अमांडा ने गाय के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं।
-
तीन दिन पहले ही अमांडा ने मायानगरी में अपनी शानदार परफोर्मेंस दी। इस बारे में खुद उन्होंने यह तस्वीर शेयर जानकारी दी, जिसके कैप्शन में उन्होंने यहां के फैंस से मिले प्यार के प्रति अपनी प्रसन्नता जाहिर की। भारत में आकर अमांडा ने मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह के साथ परफोर्मेंस दी, जिन्हें आप तस्वीर में उनके साथ देख रहे हैं। लिलि सिंह तमाम बी-टाउन स्टार्स के साथ अपनी परफोर्मेंस दे चुकी हैं।
-
यही वो पोस्ट है जिसे जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और एक मैसेज के जरिए अमांडा से भारत आने को कहा था।
-
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमांडा सेर्नी भी एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं।
