-
Jackie Shroff Wife Ayesha Shroff: जैकी श्रॉफ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जैकी श्रॉफ की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी थी कि लड़कियां उनको पहली नजर में ही दिल दे बैठती थीं। जैकी ने आयशा श्रॉफ से शादी की है। आयशा से शादी से पहले जैकी श्रॉफ किसी दूसरी लड़की से प्यार करते थे और शादी करने वाले थे।
-
जैकी श्रॉफ और आयाशा श्रॉफ ने अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में किया था।
-
आयशा ने बताया था कि शादी से पहले और उनसे मिलने से पहले जैकी किसी और लड़की के लिए कमिटेड थे। उस समय उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। उसके आने के बाद जैकी उससे शादी करने वाले थे।
-
आयशा उन दिनों जैकी के प्यार में इस कदर पागल थीं कि वह किसी भी हाल में उन्हें खोना नहीं चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने जैकी की गर्लफ्रेंड को एक लेटर भी लिखा था।
-
आयशा ने लेटर लिख अपने और जैकी के बारे में उन्हें सबकुछ बता दिया। उन्होंने ये भी लिखा कि आप अमेरिका से वापस क्यों नहीं आ जातीं, मैं और आप दोनों जैकी से शादी करके बहनों की तरह साथ रहेंगे।
-
दरअसल आयशा के मुताबिक सिर्फ दो ही विकल्प थे। पहला ये कि वो जैकी को भूल जाएं और उन्हें दूसरे से शादी करने दें औऱ दूसरा ये कि वह जैकी की गर्लफ्रेंड से बात कर मामला सुलझाएं। उन्होंने दूसरा विकल्प चुनना बेहतर समझा।
-
साल 1987 में जैकी ने आयशा से शादी रचा ली। जैकी और आयशा के दो बच्चे हैं- कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ।