-
JAC 10th 12th Result 2017: झारखंड अधिविध परिषद् रांची ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कॉमर्स और साइंस विषय के नतीजे जारी किए हैं।
-
JAC 10th 12th Result 2017: नतीजे जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब वेबसाइट http://www.jac.nic.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। परीक्षा के नतीजों में उम्मीदवारों को ग्रेड भी दी गई और ग्रेड के आधार पर नतीजे घोषित किए गए हैं।
-
JAC 10th 12th Result 2017: रिपोर्ट्स के अनुसार 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इस रिजल्ट का इंतजार है, जिसमें 5 लाख उम्मीदवार दसवीं बोर्ड और करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी 12वीं पास के हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था।
-
JAC 10th 12th Result 2017: पिछले साल 4.7 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 317655 उम्मीदवार दसवीं कक्षा में पास हुए थे। साथ ही 10वीं परीक्षा में विकास चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया था।
-
JAC 10th 12th Result 2017: वहीं 12वीं साइंस में 58 फीसदी बच्चे पास हुए थे, जिसमें लड़कियां अव्वल रही थीं। लड़कों के मुकाबले ज्यादा लड़कियां पास हुए थीं और लड़कियों का पास प्रतिशत 59.90 फीसदी था।
-
JAC 10th 12th Result 2017: अपने रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद मुख्य पेज पर परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देख लें।