-

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) जो उनकी सीनियर एडवाइजर भी हैं भारत आई थीं। इवांका ने अमेरिका लौटने के बाद अपने भारत दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं।
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इवांका ट्रंप ने भारत को शुक्रिया कहा है।
-
इवांका अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके करीब 60 लाख फॉलोअर्स हैं।
-
इवांका ने अपने इंस्टा फैंस के साथ भारत दौरे की तस्वीरें साझा की हैं। इवांका की इन तस्वीरों पर खूब लाइक्स आ रहे हैं।
-
इवांका ने भारत की खूबसूरती और लोगों के बारे में अपने अकाउंट पर लिखा- हमने पूरे दौरे में मानव रचनात्मकता की उपलब्धियों के स्मारक और मानव ह्रदय की अपार क्षमता के तमाम सबूत देखे।
-
इवांका ट्रंप ने राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद के साथ डिनर की इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के लिए राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
-
इवांका अहमदाबाद के साबरमती आश्रम भी गई थीं। आश्रम के अंदर की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं।
-
इवांका ट्रंप के साथ उनके पति जैरेड कशनर भी भारत आए थे।