-
इश्कबाज, कबूल है, किस देश में मेरा दिल और परदेश जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने 2 सितंबर को गुपचुप सगाई कर ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर के साथ रिंग दिखाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है। अदिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जिन पर हर्ट सिंबल बना हुआ है, जिस पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अदिति ने रविवार की शाम को कबीर चोपड़ा से सगाई की है। इस दौरान उनके कुछ करीबी ही शामिल हुए हैं। यह एक प्राइवेट फंक्शन था, जहां पर अदिति के रिलेटिव्स और उनके दोस्त ही नजर आए। (All Photos- Instagram)
-
अदिती ने सगाई की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बनाया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैंने ना कह दिया… मजाक कर रही हूं… वह मेरे हैं।
-
अदिति और कबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही है। लोग दोनों की जोड़ी को बेमेल बोल रहे हैं।
-
अदिति ने 'जरा नचके दिखा', 'संजोग से बनी संगिनी', 'पुनर्विवाह', 'हिटलर दीदी', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'ये है आशिकी', 'कबूल है', 'काला टीका', 'परदेस में है मेरा दिल', 'इश्कबाज' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में काम किया है। एक्ट्रेस के अलावा अदिति पेशे से फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं।
-
कबीर से पहले अदिति का अफेयर मॉडल रिजवान से भी बताया जाता है लेकिन 2 साल बाद दोनों अलग हो गए।
-
अदिति को टीवी की दुनिया से जुड़े करण पटेल, एकता कपूर जैसे तमाम स्टार्स ने बधाइयां दी हैं।