-

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी उनके विला एंटीलिया में 12 दिसंबर को संपन्न हो चुकी है। अब से ईशा अंबानी, आनंद पीरामल की पत्नी बन चुकी हैं। पिछले 5 दिनों से शादी समारोह के कार्यक्रम जारी थे। माना जा रहा है कि यह शादी देश की सबसे महंगी शादी है। अंबानी ने इस शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी बेटी की फेवरेट सिंगर बियोन्से नोल्स को भी यहां परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। जो एक अपने एक कंसर्ट का 15 करोड़ से ज्यादा राशि लेती हैं। शादी के भव्य समारोह में जहां एक ओर पारंपरिक झलक देखने को मिली तो वहीं बॉलीवुड का जलवा भी देखने को मिला। शादी में पीएम मोदी को भी इनवाइट किया गया था लेकिन वह नहीं जा सके। मोदी को छोड़ ईशा की शादी में उद्योग जगत के अलावा, क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति जगत के जाने-माने लोगों ने शिरकत की। (All Pics- Indian express)
-
ऐश्वर्या और अभिषेक ईशा के संगीत कार्यक्रम में उदयपुर भी पहुंचे थे और मुंबई में भी दोनों ने अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत की।
-
दीपिका और रणवीर ने उदयपुर में पहुंचने के बाद एंटीलिया में कुछ इस अंदाज में पहुंचे।
-
शाहरुख खान पत्नी गौरी संग यहां पहुंचे।
-
गौरी खान और शाहरुख अंबानी के फैमिली को काफी पसंद करते हैं। जैसा कि किंग खान ने उदयपुर में अंबानी परिवार की तारीफों के पुल बांधे थे।
-
बीते दिन रजनीकांत का जन्मदिन भी था। लेकिन वह शाही शादी अटेंड करने पत्नी के साथ यहां पहुंचे।
-
शाहिद के बारे में पिछले काफी समय से खबर थी कि वह किसी बीमारी के चलते अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। हालांकि यह खबर महज अफवाह निकली। वह स्वस्थ्य हैं। बीते दिन पत्नी मीरा के साथ इस भव्य समारोह में पहुंचे।
-
विद्या बालन वैसे बहुत कम सुर्खियों में आती हैं। बीते दिन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिखीं और देखते ही उन्हें मीडिया ने तस्वीरें लेने के लिए घेर लिया।
-
आमिर खान काफी देसी अंदाज में ईशा की शादी में पहुंचे। आमिर का स्वागत करने खुद मुकेश अंबानी पहुंचे थे।
-
सचिन तेंदुलकर और अंबानी परिवार के बीच काफी तालमेल हैै। सचिन पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ यहां समारोह में पहुंचे। सचिन पारंपरिक वेशभूषा में यहां पहुंचे थे।
-
हरभजन सिंह और गीता बसरा उदयपुर में आयोजित ईशा के संगीत समारोह में पहुंची थी और दोनों शादी में भी पहुंचे।
-
आलिया भट्ट कुछ इस अंदाज में ईशा की शादी में पहुंची।
-
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षत भी यहां पहुंची।
-
कपूर खानदान के तमाम लोग यहां दिखाई दिए। जाह्नवी और खुशी कपूर इस अंदाज में यहां पहुंची।
-
करीना कपूर और सैफ अली खान ने व्हाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस में दिखे।
-
सोनम कपूर का फैशन तो हमेशा से ही अनोखा रहता है। यहां पर सोनम पिंक कलर की ड्रेस में पिता अनिल संग पहुंची।
-
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जया बच्चन और नव्या नवेली यहां पहुंची।
-
करण जौहर ने उदयपुर के कार्यक्रम की एंकरिंग की थी और वह एंटीलिया में अहम मेहमान के तौर पर पहुंचे।
-
सलमान खान भी एंटीलिया में पहुंचे।
-
राजनीति जगत से स्मृति ईरानी यहां पहुंची।
-
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी यहां पहुंचे।